फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी और कार में साइड लगने पर हंगामा

विज्ञापन
शामली एमएसके रोड पर कार में साईड लगने पर हंगाम करते लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मिल से गन्ना तोलकर जा रहे किसान की बुग्गी और कार में साइड लगने पर हंगामा हो गया। जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सड़क से हटाकर यातायात चालू कराया। बाद में लोगों के समझाने पर दोनों पक्ष चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को शामली चीनी मिल से गन्ना तोलकर घर जा रहे किसान भैंसा-बुग्गी लेकर जब हनुमान रोड पर पहुंचा तो उसी समय बुग्गी की साइड कार में लग गई। किसान अपनी बुग्गी लेकर जा रहा था, उसी समय पीछे से कार लेकर आए चालक ने वीवी इंटर कालेज रोड पर नाले के पुल पर बुग्गी को रोक लिया और साइड लगने का विरोध किया। इस बात को लेकर बीच सड़क पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिससे दोनों के बीच मारपीट की नौबत आने से हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के वाहन बीच सड़क से हटवाकर यातायात चालू कराया। इसके बाद लोगों के समझाने पर कार चालक और किसान दोनों अपने-अपने घर चले गए। इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें