फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह निकली धूप से सर्दी से मिली राहत, सर्द हवा ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप निकली, सर्दी से मिली राहत
विज्ञापन

शामली। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। जिस कारण दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ गया। हालांकि रात में पाला पड़ने से रात का तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। 24 किमी प्रति घंटे की गति से बर्फीली हवा ने परेशान किया।
शुक्रवार को दिन निकलते ही धूप निकली। पूरे दिन धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। पूरे दिन 24 किमी प्रति घंटे की गति से बर्फीली हवा ने लोगों को परेशान किया। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री कर वृद्धि हुई जबकि रात में दो डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक अगले पांच दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने से दिन के तापमान में दो से लेकर चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी होगी। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। अगले दो दिन तेज हवा चलने की भी संभावना है। जायद के मौसम में विशेषकर कद्दू सब्जियों की बुआई का उचित समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें