फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार माह बाद परिवार से मिली सुमित्रा, भावुक हुए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को चार महीने बाद उसके परिवार से मिला दिया गया। यह मिलन इतना भावुक था कि परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू झलक आये।
विज्ञापन

हरिद्वार के कनखल थाना पुलिस ने एक लावारिस और असहाय महिला को अपना घर आश्रम शामली में भर्ती कराया था। महिला की मानसिक स्थिति खराब होने पर चिकित्सकीय उपचार शुरू किया गया। धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसने अपना नाम सुमित्रा मुर्मू निवासी गांव सिमलदाहा, जिला पूर्णिया (बिहार) बताया। आश्रम प्रबंधन ने जानकारी जुटाकर गांव के सरपंच से संपर्क किया। सरपंच की मदद से महिला की परिजनों से बातचीत कराई गई। सोमवार को महिला के मामा संजय हौंसदा और मां मारंगमोय शामली पहुंचे। बेटी को सकुशल पाकर दोनों भावुक हो गए और आश्रम का आभार जताया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजन सुमित्रा को अपने साथ बिहार ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें