फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री दौड़ में सुमन देवी रही प्रथम

विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत क्राँस कन्ट्री दौड प्रतियोगिता में भाग लेती छा? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिलाओं की क्रास कंट्री दौड़ में वन स्टाप सेंटर की केस वर्कर सुमन देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएम जसजीत कौर ने भी अन्य महिला प्रतिभागियों के साथ दौड़कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया। इस अवसर पर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता ऊन तहसील के गांव लपराना की टीम विजयी रही। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जनपद स्तरीय महिला क्रॉस कंट्री दौड़ माजरा रोड शामली देव गार्डन से शुरू होकर नवीन मंडी शामली से राजकीय महिला पॉलीटेक्निक से होते हुए शहीद उधम सिंह स्टेडियम पर संपन्न हुई। इसके बाद स्टेडियम में बालिका कबड्डी का आयोजन किया गया। कबड्डी में तहसील ऊन के ग्राम लपराना की टीम विजय रही। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नारी शक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर ने कहा कि महिलाओं पर बहुत जिम्मेदारियां होती हैं। इसके बावजूद वे विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे पद हासिल कर नौकरी कर रही हैं। अध्यापिकाएं अपनी उपलब्धियों को स्कूलों में बालिकाओं को जरूर बताएं। क्रास कंट्री दौड़ की सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने 40 महिला मंगलदलों को खेल किट भी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम संदीप कुमार, एसडीएम मणि अरोड़ा, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएओ डॉ हरिशंकर सिंह, खनन इंस्पेक्टर डा. रंजना सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी काशीनाथ यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर बीएसए गीता वर्मा, डीएसटीओ लक्ष्मी देवी, भूमि संरक्षण अधिकारी नीरजा सिंह, खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका आदि मौजूद रहे।

शामली माजरा रोड पर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत क्राँस कन्ट्री दौड प्रतियोगिता में भाग लेती छा?- फोटो : SHAMLI

शामली माजरा रोड पर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत क्राँस कन्ट्री दौड प्रतियोगिता में भाग लेती मह?- फोटो : SHAMLI

शामली उधम सिंह स्टेडियम आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में छात्राओ से परिचय लेती डीएम जसजीत- फोटो : SHAMLI

शामली उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें