फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शुगर मिल की टरबाइन में आई खराबी

विज्ञापन
शामली शुगर मिल में खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली । संवाद
विज्ञापन
शामली। शुगर मिल की टरबाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण गन्ने की पेराई नहीं हो सकी। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, शहर में गन्ने के वाहनों के कारण जाम लगा रहा। जैसे-जैसे वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार देर रात तक भी शुगर मिल में पेराई तेजी से चल रही थी लेकिन सोमवार को सुबह के समय अचानक शुगर मिल की टरबाइन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण तौल और पेराई बंद हो गई। मिल प्रशासन ने किसानों के मोबाइल नंबर पर मैसेज किया। कहा कि तकनीकी खराबी के कारण मिल बंद है। अग्रिम सूचना तक मिल में गन्ना न लाएं, मिल चलने पर ही गन्ना लाएं।
उधर दिनभर पेराई नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई किसान तो रास्ते में ही जाम के कारण फंसे रहे। तौल बंद होते ही बड़ी संख्या में गन्ना लदे वाहन शहर में जमा हो गए, जिसके चलते वर्मा मार्केट, मिल रोड, धिमानपुरा रोड, फव्वारा चौक सहित कई मार्गों पर जाम लग गया।
विज्ञापन

किसी तरह पुलिस ने हालात को काबू कर लिया, लेकिन शाम को फिर से लंबा जाम लग गया, जिसमें लोग जूझते नजर आए। मिल में तौल बंद होने के चलते गन्ने से लदे वाहन सड़कों पर ही खड़े रहे। शुगर मिल के पीआरओ आशुतोष का कहना है कि टरबाइन में कमी आ गई थी, जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें