फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-शामली मिल में आए गन्ने के ज्यादा वाहन, सड़को पर लगी लंबी लाइनें, जाम के हालात बने

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना लदे वाहनों के कारण शहर में लगा जाम
विज्ञापन

शामली। गन्ने के ज्यादा वाहन आने से पिछले 24 घंटों में शामली मिल में लंबी लाइनें टूट का नाम नहीं ले रही है। शहर में गन्ने के कारण जाम लग गया है। पूूूूरे सप्ताह शहर में गन्ने का जाम लगने से आम नागरिकों को परेशानी होगी। मिल अधिकारियों का कहना है कि पिछले छह दिन शामली मिल में कम गन्ना आने से नोकेन की स्थिति बनी रही। पिछले दो दिन से चीनी मिल में ज्यादा गन्ना किसान ला रहे है। नतीजतन शहर में जाम के हालात पैदा हो गए हैं।
पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद शामली चीनी मिल में गन्ने की आवक बढ़ी है। पिछले 24 घंटे से शहर के मिल रोड, अग्रसेन पार्क, शिवचौक, कोतवाली रोड, अस्पताल एवं बुढ़ाना रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज तक गन्ने के ट्रैक्टर ट्राली की लंबी लाइनें लगी रही। शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि पहले किसान गेहूं की कटाई और पंचायत चुनाव में व्यस्त होने के कारण गन्ने की कम आपूर्ति कर रहे थे। चीनी मिल नोकेन की स्थिति में थी। पंचायत चुनाव ओर गेहूं की कटाई से फुर्सत पाए किसान ने पिछले दो दिनों से गन्ने की आपूर्ति बढ़ा दी है। उनका कहना है कि पूरे सप्ताह शामली चीनी मिल में गन्ने की ज्यादा आपूर्ति होने से शहर में जाम के हालात बने रहेंगे।
विज्ञापन

थानाभवन चीनी मिल बंद हुई
शामली। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल एक करोड़ 35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हो गई है। ऊन चीनी मिल भी सुबह आठ बजे से नोकेन में बंद चल रही है। मिल के अफसरों के मुताबिक ऊन मिल सोमवार की देर रात तक अपना पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीर पाल सिंह ने बताया कि रविवार की रात थानाभवन चीनी मिल का पेेराई सत्र समाप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि थानाभवन मिल एक करोड़ 35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करकेेेे बंद हो चुकी है। मिल ने पिछले सत्र से कम गन्ने की पेराई की है। इसी प्रकार ऊन चीनी मिल सोमवार को सुबह आठ बजे से नोकेन में बंद है। गन्ना इकट्टा करके सोमवार की शाम चालू किया जाएगा। शाम मिल को बंद करके पेराई सत्र समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें