शामली एमएसके रोड पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों से लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : SHAMLI
शहर में दूसरे दिन भी गन्ना वाहनों से जाम
शामली। मिल में आने वाले गन्ने के वाहनों से दिन भर शहर जाम रहा। वीवी इंटर कॉलेज से एमएसके रोड होते हुए धीमानपुरा फाटक और अस्पताल रोड पर निकलना भी मुश्किल रहा।
होली और दुल्हेंडी के बाद भी गन्ने के वाहनों के जाम से आम नागरिकों निजात नहीं मिल पाई है। दूसरे दिन शामली मिल में गन्ने की आवक अचानक बढ़ गई है। इससे शहर में गन्ने की बुग्गियों एवं ट्रैक्टर-ट्रालियों से जाम लग गया है। शुक्रवार को पूरे दिन एमएसके रोड, धीमानपुरा रोड, हनुमान टिल्ला रोड तथा अस्पताल रोड पर गन्ने के वाहनों के कारण आवागमन पूरी तरह बंद रहा। जाम के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। शामली मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि मिल में गन्ने के ज्यादा वाहन आने से जाम लग रहा है। गन्ने के वाहनों से जाम शनिवार को लगने की संभावना है।