तालाब की खोदाई के दौरान विवाद में फायरिंग
शामली, थानाभवन। तालाब की खोदाई को लेकर भैसानी इस्लामपुर गांव में विवाद हो गया। इस दौरान आरोप एक युवक ने फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जबकि गांव के लोग मामले में सुलह कराने में लगे हैं।
क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में पूर्व प्रधान राव मुरसलीन के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ तालाब खुदाई का कार्य चल रहा था। तालाब की खोदाई गांव का ही एक युवक जेसीबी से कर रहा था। बताया जाता है कि गांव के ही एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर जेसीबी चालक का विवाद हो गया और दोनों में हाथापाई हो गई। उस समय तो आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि जेसीबी चालक ने कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के साजिद पर फायरिंग कर दी, जिसमें साजिद व उसके साथी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, गांव के लोग इस मामले में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।