फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भी हो सकता है सीएम का दौरा, तैयारियां रखें पुख्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मंत्री ने विकास भवन में ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अधिकारियों के बैठक में विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा किसी भी दिन हो सकता है। इसलिए अपनी तैयारियों को पुख्ता रखें।
विज्ञापन

सीडीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री ने बड़े निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ से नवनिर्मित जिला चिकित्सालय में पर्याप्त संसाधनों को लेकर चर्चा की तथा कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा कभी भी हो सकता है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ रहें। मंत्री के पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में एसडीएम शामली एवं ऊन ने बताया कि अवैध कब्जा, पानी निकासी आदि की शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। मंत्री ने लीड बैंक मैनेजर को स्ट्रीट वेंडर योजना की पत्रावलियों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। बैठक में डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम अरविंद कुमार सिंह,सीएमओ संजय भटनागर, सभी एसडीएम, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें