फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी अध्यादेश वापस लिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर संदीप कुमार सिंह से मिलकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने अवगत कराया कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के किसान विरोधी अध्यादेश 2020 गत पांच जून को लाया गया है। जिसमें कृषि उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य संवर्धन एवं सहायता अध्यादेश, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं के करारों के लिए किसानों का सशक्तिकरण और संरक्षण अध्यादेश 2020, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में संशोधन किसान हितैषी नहीं है। किसान विरोधी अध्यादेश से देशभर के किसानों में आक्रोश है। ज्ञापन में किसान विरोधी अध्यादेश वापस लिए जाने की मांग की है। अध्यादेश वापस न लिए जाने पर 14 सितंबर को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। बधेव के पूर्व प्रधान अरविंद कुमार, सतीश कुमार, शिवकुमार, रणकुमार, कंवरपाल, दीपाली, रणवीरी आदि मौजूूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें