फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर सुबह आठ बजे से लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने अधिकांश लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जन समस्या सुनने से पहले मंत्री ने लोगों से कहा कि भाजपा सरकार हर समाज का विकास कर रही है। सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का सभी लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। कहा कि उनके फंड से जल्द ही तालाब बूढ़ा बाबू व वाल्मीकि बस्ती में पानी का नलकूप लगाया जाएगा। नलकूप तैयार होने से कस्बे के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इसके बाद गन्ना मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंत्री ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य लोगों के संबंध में अधिकारियों को फोन करते हुए शीघ्र करवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें