गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर में खाद सोसायटी के उद्घाटन समारोह में बोलते गन्ना मंत्री स
- फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर में कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने खाद सोसाइटी का उद्घाटन किया। गन्ना मंत्री ने कहा कि किसानों के सहयोग से सोसायटी बढ़ेगी और किसानों को भी ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। सोसायटी से संबंधित किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी, योगी हैं तो सब मुमकिन है। किसानों ने बताया कि ग्राम जाफर पुर में खाद सोसायटी नहीं थी। जिसमें गन्ना मंत्री सुरेश राणा के सहयोग से राजेंद्र के घेर में एक के लिए तीन कमरे किराए पर लिए गए हैं। जल्द ही गांव में कोई जमीन खरीदकर वहां पर सोसायटी बनाई जाएगी। वहीं जाफरपुर ग्राम प्रधान पवन सिंह सैनी गन्ना मंत्री से गांव में बैंक शाखा खुलवाने की मांग की। गन्ना मंत्री ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ग्राम जाफरपुर के लियाकत ने अपनी समस्या रखी।
मौके पर ग्राम प्रधान पवन सिंह सैनी, जबर सिंह, मास्टर पुन्ना सिंह, डॉ. सुशील पूर्व प्रधान, राजकुमार शर्मा, अतर सिंह, विनीत कुमार पटयान, इशम सिंह, एहसान मलिक, समयद्दीन, लियाकत, लाला सुभाष चंद, मुकेश अरोरा, राकेश, अमित सैनी, हरविंदर सिंह आर्य, जिला मंत्री धनकर, राम कुमार पाल मौजूद रहे।