फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिलों पर बढ़ रहा बकाया गन्ने का कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रपाल सिंह पांचाल
विज्ञापन

शामली। जिले की चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान का कर्ज बढ़ता जा रहा है। शामली और थानाभवन की चीनी मिलें पिछले पेराई सत्र का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान न पाने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिले की सभी चीनी मिलों नया और पुराना मिलाकर कुल 331 करोड़ 75 लाख रुपये बकाया है।
जिले की शामली और थानाभवन मिल पर पिछले सत्र वर्ष 2018-19 का 63 करोड़ 81 लाख बकाया है। नए सत्र का सभी मिलो पर 267 करोड़ 94 लाख रुपये मिलाकर कुल 304 करोड़ रुपये बकाया हो गया है। 18 दिसंबर 2019 को कलक्ट्रेट में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में जिले की शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिलों की समीक्षा करते हुए 31 दिसंबर तक पिछले सत्र का बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए थे। नए साल के भी तीन दिन समाप्त हो गए हैं, लेकिन अभी तक जिले की ऊन चीनी मिल को छोड़कर बाकी दो मिल बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर पाई है। पिछले गन्ना सत्र वर्ष 2018-19 का जिले की शामली- थानाभवन चीनी मिल पर किसानों का 63 करोड़ 81 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

जिले के गन्ना विभाग के कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक नए गन्ना पेराई सत्र 2019-20 में जिले की चीनी मिलों पर 267 करोड़ 94 लाख रुपये अवशेष है। जिसमें शामली मिल पर 78 करोड़ 31 लाख, थानाभवन मिल पर 122 करोड़ 21 लाख और ऊन मिल पर 67 करोड़ 40 लाख बकाया है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह के मुताबिक जिले की चीनी मिलों पर पिछले व नए साल का बकाया गन्ना भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है।
कोट ....
- डीएम अखिलेश सिंह से गत दो जनवरी को मिले थे। उन्होंने दस जनवरी तक बकाया गन्ने का भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। भाकियू छह जनवरी को कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। - कपिल खाटियान अध्यक्ष भाकियू शामली।
विज्ञापन

दो दिन में चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा की जाएगी। बकाया भुगतान न करने मिलों पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। - अखिलेश कुमार सिंह यादव, डीएम।
जिले की चीनी मिलों का नए सत्र का बकाया गन्ना भुगतान का आंकड़ा
शुगर मिल बकाया धनराशि करोड़ में
शामली 78 करोड़ 31 लाख रुपये
थानाभवन 122 करोड़ 21 लाख रुपये
ऊन 67 करोड़ 40 लाख रुपये
कुल भुगतान 267 करोड़ 94 लाख रुपये
पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान का आंकड़ा
शुगर मिल बकाया गन्ना भुगतान करोड़ में
शामली 30 करोड़ 48 लाख रुपये
थानाभवन 33 करोड़ 33 लाख रुपये
ऊन शत प्रतिशत भुुगतान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें