कांधला में मस्जिद के पास तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : SHAMLI
कैराना। सीएए के विरोध की आशंका के चलते जुमे की नमाज पर अलर्ट जारी किया गया। संवेदनशील स्थानों पर पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात किया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन की ओर से नजर रखी जा रही है। डीएम और एसपी कैराना में कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए रखी।
शुक्रवार को डीएम अखिलेश सिंह व एसपी विनीत जायसवाल कैराना कोतवाली में पहुंचे तथा क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ ही पुलिस फोर्स को सतर्क रहने के दिशा-निर्देश दिए। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद में धारा 144 लगी हुई हैं। क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जो भी धार्मिक स्थल हैं उनके आसपास भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया हैं। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी हमारा लगातार सक्रिय हैं जो भी व्हाट्सएप, फेसबुक या और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट प्लेटफार्म में उन पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। क्षेत्र का माहौल किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।