फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में धरना, पेराई बंद

Tue, 14 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली शुगर मिल में गन्ना लदे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब शुगर मिल शामली में पांच दिन से कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसके चलते गन्ना पेराई प्रभावित हो रही थी। सोमवार सुबह से गन्ना पेराई पूरी तरह बंद हो गई है। इस कारण अब किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अपर दोआब शुगर मिल शामली के कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शुगर मिल प्रबंधन ने कर्मचारियों से बात की है, लेकिन समझौता नहीं हो पा रहा है। इस दौरान दोपहर बाद शुगर मिल में गन्ना पेराई हो रही थी। वहीं, सोमवार सुबह छह बजे से शुगर मिल में गन्ना पेराई पूरी तरह बंद हो गई है। इसके बाद जितने भी किसान गन्ना लेकर शुगर मिल में पहुंचे तो पेराई बंद होने की जानकारी पर किसानों को मायूसी हाथ लगी। काफी किसान गन्ने लदी ट्रैक्टर ट्रालियों और बुग्गी को वापस अपने गांव ले गए। 

उधर, भाकियू नेता कुलदीप पंवार सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि शुगर मिल में गन्ना पेराई शुरू कराई जाए ताकि किसानों को परेशानी से बचा जा सके। यदि गन्ना पेराई नहीं होगी तो खेतों में फसल खड़ी रहेगी और काफी नुकसान होगा। शुगर मिल शामली के महाप्रबंधक (केन) आरएस सहरावत का कहना है कि गतिरोध के कारण गन्ना पेराई बंद हो गई है। सोमवार सुबह 53 हजार कुंतल इंडेंट के मुताबिक गन्ना पेराई हुआ था। इसके बाद पेराई नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों के साथ मिल प्रबंधन की बात चल रही है। बातचीत में हल निकलने के बाद गन्ना पेराई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें