फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत के बल पर मिलेगी कामयाबी की मंजिल : जसजीत कौर

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित छात्र छ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मेहनत के बल पर मिलेगी कामयाबी की मंजिल : जसजीत कौर
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा है कि पढ़ाई के साथ खुद को सकारात्मक रखें। अपने करियर को लेकर शिक्षकों से बात करें और लक्ष्य निर्धारित कर बढ़ें। अभिभावक भी बच्चों को पढ़ने के साथ अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। अमर उजाला की ओर से मंगलवार को आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत के बल पर कामयाबी की मंजिल मिल सकती है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर के जिला टॉपर्स को सम्मानित किया। डीएम ने हाईस्कूल एवं इंटर के प्रथम तीन जिला टॉपर्स को मेडल, प्रमाणपत्र, अमर उजाला की ईयर बुक एवं गुलाब का फूल भेंटकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि छात्रों ने परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान इसलिए भी है कि छात्र उसी उत्साह से आगे भी मेहनत करते रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं रचनात्मक कार्यों में भी रुचि लेने को कहा। पढ़ाई के तनाव से बचने के लिए अभिभावक एवं दोस्तों के साथ भी समय बिताने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने को कहा। कहा कि चाहे किसी भी क्षेत्र में जाएं, गृह विज्ञान, विज्ञान, कॉमर्स या फिर इंजीनियरिंग, उसमें पूरी तरह मन लगाकर काम करें। अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। खेलकूद के साथ दोस्तों एवं अभिभावकों के साथ समय व्यतीत करें। जरूरी नहीं कि हमेशा 99 प्रतिशत अंक ही आएं, लेकिन अपना लक्ष्य केंद्रित करें। डीआईओएस सरदार सिंह विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन

इन मेधावियों को किया गया सम्मानित
-- हाईस्कूल
विद्यार्थी प्रतिशत स्कूल
राहुल कुमार 92.83 सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज शामली
मोहम्मद उवैश 90.67 एसएन इंटर कॉलेज कैराना
दृष्टि कश्यप 89.67 एसवीके इंटर कॉलेज किवाना
-- इंटर
विद्यार्थी प्रतिशत स्कूल
अभय गिरि गोस्वामी 84.80 हिंदू इंटर कॉलेज कांधला
राजन 84.60 एसवीएम इंटर कॉलेज शामली
अविनाश रमन 84.40 देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें