फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां पढ़ने जाएं, पुस्तकालय में लगा रहता है ताला

विज्ञापन
कामली राजकीय पुस्तकालय के गेट पर लगा ताला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कहां पढ़ने जाएं, पुस्तकालय में लगा रहता है ताला
विज्ञापन

शामली। जनपद मुख्यालय पर राजकीय पुस्तकालय है, लेकिन स्टाफ न होने की वजह से उस पर अक्सर ताला ही लगा रहता है। मुजफ्फरनगर में तैनात लाइब्रेरियन को ही शामली के पुस्तकालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस वजह से यहां पर पुस्तकालय नहीं खुलता और लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
शामली में करीब तीन साल पहले 2017 में राजकीय पुस्तकालय की स्थापना हुई थी। आरके इंटर कालेज शामली के व्यायामशाला भवन में राजकीय पुस्तकालय खोला गया है। इसकी स्थापना के बाद से अलग से स्टाफ नियुक्त नहीं हुआ है। मुजफ्फरनगर के पुस्तकालय की लाइब्रेरियन सरोज गुप्ता को ही यहां के पुस्तकालय का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। यहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक की भी नियुक्ति नहीं है। दो जिलों का चार्ज होने के कारण लाइब्रेरियन अधिकतर मुजफ्फरनगर में ही रहती है। इस वजह से शामली के पुस्तकालय पर अक्सर ताला ही लगा रहता है। पुस्तकालय न खुलने से यहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कमरे में कैद होकर रह गईं किताबें
लाइब्रेरियन सरोज गुप्ता ने बताया कि शामली के राजकीय पुस्तकालय में करीब 1200 से ज्यादा पुस्तकें उपलब्ध हैं। इनमें हिंदी साहित्य, महापुरुषों की कहानियां, नोवल, उपन्यास, सामान्य ज्ञान समेत अनेक ज्ञानवर्धक किताबें हैं, लेकिन पुस्तकालय न खुलने की वजह से किताबें कमरे में कैद होकर रह गई।
पुस्तकालय पर बोर्ड तक नहीं लगा
राजकीय पुस्तकालय के बाहर या भवन पर कहीं पर भी कोई होर्डिंग्स या साइन बोर्ड नहीं लगा है। इससे लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि यहां पर कोई पुस्तकालय भी है। रही सही कसर इस पर लगा ताला पूरी कर रहा है। इसके अलावा अभी तक पुस्तकालय के लिए भूमि तक भी चिह्नित नहीं हो सकी है।
कोट
आरके इंटर कालेज में राजकीय पुस्तकालय है। उनकी तैनाती मुजफ्फरनगर मेें है और शामली का अतिरिक्त प्रभार है। शामली में मंगलवार व शनिवार दो दिन पुस्तकालय खोलने के दिन निर्धारित किए गए हैं। कोरोना संक्रमण काल में मुजफ्फरनगर से आने जाने की व्यवस्था न होने के कारण कुछ दिनों तक पुस्तकालय नहीं खोला जा सका। पुस्तकालय के लिए अलग से किसी स्टाफ की अभी तक नियुक्ति शासन स्तर से नहीं हुई है। निर्धारित दिनों में पुस्तकालय नियमित रूप से खोला जाएगा। - सरोज गुप्ता, लाइब्रेरियन।
विज्ञापन

--
शामली में आरके इंटर कालेज में राजकीय पुस्तकालय है। मुजफ्फरनगर के लाइब्रेरियन पर ही शामली पुस्तकालय का चार्ज है। अलग से अभी स्टाफ नियुक्त न होने के कारण यह समस्या बनी है। पुस्तकालय नियमित रूप से खोले जाने की व्यवस्था कराई जाएगी। - सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें