शामली। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और अपराजिता अभियान के अंतर्गत बेटी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करने वाली बेटियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल कहा कि जिले में प्रतिभाशाली बेटियों की कमी नहीं है। अमर उजाला इन्हें आगे ला रहा है।
शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि तेजेंद्र निर्वाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गान प्रस्तुत किया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। संचालन वीवी पीजी कॉलेज की प्रवक्ता डॉक्टर मृदुला जैन ने किया। इस मौके पर कालेज के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, उपप्रबंधक सुुुुभाष एरन, अनिल मलिक, यातायात निरीक्षक पुलिस भंवर सिंह, समाजसेवी रीतू गोयल, शिखा गोयल, शिखा जैन, अनिता बंसल, अंजली विश्वकर्मा, कविता गुप्ता आदि शामिल रहे।
बेटियों ने सुनाई सफलता की कहानी
समारोह के दौरान सम्मानित हुई बनतीखेड़ा की स्वीटी सिंह ने बताया कि बचपन में ही सिर से पिता का साया उठने के बाद किस तरह उनकी माता ने उन्हें पढ़ाया। विपरीत हालातों में भी पढ़ाई करके पीसीएस अफसर बनी। झिंझाना क्षेत्र की परवीन खातून ने बताया कि पिता की मौत के बाद उसने किस तरह दिव्यांग होने के बावजूद घर में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर और मेहंदी लगाकर परिजनों का पालन पोषण किया। खुद भी 20 किमी एमए की पढ़ाई के लिए जा रही है। ताइक्वांडो ट्रेनर कोमल सिंह ने भी बताया कि कुछ लोगों के एतराज के बाद भी उसने ताइक्वांडो सीखा। पिता ने उसे पूरा सपोर्ट किया। अवनी अग्रवाल ने नेत्रहीनों के लिए बनाई विशेष छड़ी का डेमो दिया। सीबीएसई ऑल इंडिया टॉपर नंदनी ने सफलता के टिप्स दिए। इसी तरह अन्य मेधावी होने भी अपनी कामयाबी की कहानी कार्यक्रम में मौजूद करीब 350 छात्राओं के बीच अपनी कामयाबी की कहानी सुनाई।
जिले में प्रतिभावान बेटियों की कमी नहीं : तेजेंद्र निर्वाल
विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शामली जनपद में प्रतिभावान बेटियों की कमी नहीं है यहां की बेटियां पढ़ाई लिखाई के साथ खेल, फिल्म इंडस्ट्री, समाज सेवा, चिकित्सा आदि सभी क्षेत्रों में अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद कर रही है। अमर उजाला अपने विभिन्न अभियान और कार्यक्रमों के माध्यम से इन बेटियों को आगे ला रहा है। अपराजिता अभियान की टीम बेटियों को मन से मजबूत बना रही है।
आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत : जितेंद्र कुमार
क्षेत्राधिकारी पुलिस जितेंद्र कुमार ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान के जिले में सार्थक परिणाम आ रहे हैं। बेटियां अब अपने साथ होने वाले गलत का विरोध करने लगी हैं। ये आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत हैं।
अमर उजाला दे रहा पहचान : नीलम
समारोह में विशिष्ट अतिथि शहर की मां सावित्री हॉस्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला ने कहा कि हमारे जिले में कई होनहार प्रतिभा शाली बेटियां है जिन्हें अमर उजाला आगे लाकर समाज में नई पहचान दे रहा है।
अमर उजाला के प्रयास सराहनीय : रविंद्र कुमार
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि समाज के प्रतिभावान बेटियों को आगे लाने का अमर उजाला एक सशक्त प्लेटफार्म है। अपराजिता अभियान के माध्यम से स्कूल कॉलेजों की हजारों छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख चुकी हैं।
...औरों को भी प्रेरणा मिलेगी
यातायात निरीक्षक भंवर सिंह ने कहा कि बालिका दिवस पर प्रतिभावान बेटियो को अमर उजाला द्वारा सम्मानित किए जाने से इनका मनोबल बढ़ेगा और दूसरी बेटियों में भी आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति और मजबूत होगी ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा
शामली। समारोह में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए उन्होंने लघु नाटिका के माध्यम से बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। बताया कि आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। लोक नृत्य से सबका मन मोहा।
इनका हुआ सम्मान
स्वीटी सिंह बंतीखेड़ा गांव निवासी, 2019 में पहले ही प्रयास में पीएससी अफसर बनी।
कोमल सिंह ताइक्वांडो खिलाड़ी अपराजिता टीम की सदस्य और ताइक्वांडो ट्रेनर।
नंदिनी गर्ग सीबीएसई हाई स्कूल नेशनल टॉपर 2018, स्टॉटिश इंटरनेशनल स्कूल।
नेहा विश्वकर्मा. यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2019 में प्रदेश में आठवां स्थान। स.बा.वि.मं.
खुशी विश्वकर्मा यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा 2019 और 2017 जनपद टॉपर। सरस्वती बा.वि.मं।
अवनी गर्ग स्कॉटिश स्कूल,कक्षा आठ, नेत्रहीनों के लिए बनाई अल्ट्रासोनिक स्टिक
तनु तोमर स्कॉटिश स्कूल की कक्षा 12, ताइक्वांडो में प्रदेश में गोल्ड मेडल।
प्रवीण खातून झिंझाना क्षेत्र की बेटी, परिवार के पालन के साथ खुद की पढाई।
खुशी गोयल स.बा.मंदिर की छात्रा यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान।
देवांशी शुक्ला सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा में दिल्ली से 93 प्रतिशत अंक
मीनाक्षी स.बा.वि.मं.इं.कालेज की हाईस्कूल जिले की मेरिट में तीसरा स्थान
साधना सिंह सि.बे स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा शूटिंग में नेशनल मेडल
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इन्टर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा आयेजित राष्ट्रीय बालिका दि- फोटो : SHAMLI
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इन्टर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा आयेजित राष्ट्रीय बालिका दि- फोटो : SHAMLI
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इन्टर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा आयेजित राष्ट्रीय बालिका दि- फोटो : SHAMLI
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इन्टर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा आयेजित राष्ट्रीय बालिका दि- फोटो : SHAMLI
ामली सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इन्टर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा आयेजित राष्ट्रीय बालिका दिव- फोटो : SHAMLI