शामली में नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करते नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल । सौ से नगर पालिका
- फोटो : 1
शामली। शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए एसटी तिराहे से कुडाना मोड़ की ओर नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाला निर्माण में सरिया की मात्रा मानक से कम पाई गई, जिस पर चेयरमैन ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए सरिया मानक के अनुसार लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि यह नाला एसटी तिराहा शामली से लेकर कुडाना मोड़ की ओर तक बनाया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस दौरान मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी, श्रीकांत सिंह राणा, हर्षित गर्ग, सभासद विनोद कुमार तोमर, अजय निर्वाल उर्फ बोबी, राजीव गोयल, पंकज गुप्ता मौजूद रहे।