जलालाबाद। कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कुछ युवकों द्वारा चलती हूटर लगी स्कार्पियो की छत व खिड़कियों से बाहर निकलकर जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्काॅर्पियो के पीछे एक अन्य गाड़ी भी दिखाई दे रही है, जिसमें सवार युवक आगे चल रही स्कार्पियो का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे है। जलालाबाद में बस स्टैंड की तस्वीरें दिखाई दे रही है। वीडियो शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।