फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छुट्टी में भी ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गर्मियों की छुट्टियों में घर बैठे पढ़ाई जारी रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दीक्षा एप और यूट्यूब की व्यवस्था की है। इसके माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थी पढ़ाई से दूर न हो इस उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की है। शिक्षा विभाग के वेबसाइट, दीक्षा एप और यूट्यूब पर विद्यार्थी न केवल अपने कोर्स की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं, बल्कि प्रतियोगिता की तैयारी भी कर सकते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान खेलकूद से समय निकाल कर विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास लेकर पढ़ाई की निरंतरता को बनाए रख सकता है। जीआईसी के प्रधानाचार्य अमित मलिक का कहना है कि वैसे तो बच्चों को ग्रीष्म अवकाश के दौरान होमवर्क दिया गया है। इसके अलावा वे कोर्स की किताबों को दीक्षा एप और यूट्यूब पर भी देख सकते हैं और गर्मी की छुट्टी का सही उपयोग कर सकते हैं।
जरूरत के अनुसार वह पुस्तकों को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें दीक्षा एप पर अपना खाता बनाना होगा। पढ़ाई के सारे कंटेंट विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

-इन्होंने कहा
ऑनलाइन क्लास कर विद्यार्थी ग्रीष्मकालीन अवकाश का सही उपयोग कर सकते हैं। दीक्षा एप पर कोर्स की किताबें उपलब्ध हैं। इसके अलावा पोर्टल पर भी विद्यार्थी पढ़ाई व कॅरिअर की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

-जेएस शाक्य, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें