शामली घर में ऑनलाइन पढाई करती बालिका।
- फोटो : SHAMLI
शामली। लॉकडाउन के दौरान छात्र-छात्राओं की प्रभावित हो रही पढ़ाई से बचने के लिए जिले की शिक्षण संस्थाओं में ई-लर्निंग कक्षाओं के माध्यम से अगले सत्र की पढ़ाई शुरू करा दी है।
मुजफ्फरनगर रोड बनत में महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में टीचरों ने छात्र-छात्राओं को अगले सत्र के कोर्स की ऑनलाइन तैयारियां शुरू कर दी गई है। उनके घर पर ही विद्यालय शिक्षकों द्वारा पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराई। प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने बताया कि इसीलिए एप के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों की आईडी तैयार करके उन्हें कनेक्ट करते हुए प्रशांत कुमार द्वारा भौतिक विज्ञान, प्रवीण शर्मा द्वारा रसायन विज्ञान, राजीव मिश्रा द्वारा गणित, ब्रजवीर सिंह के द्वारा जीव विज्ञान, अनु मलिक द्वारा कंप्यूटर और धीरेंद्र खैवाल के द्वारा अंग्रेजी के साथ-साथ विद्यालय के अध्यापकों ने विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लेकर पढ़ाई कराई। वहीं, सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने बताया कि कक्षा-12 तक ई-लर्निंग क्लास सुबह 9.00 बजे से लेकर शाम 5.00 बजे तक एक ग्रुप बनाकर छात्र-छात्राओं को होम वर्क दिया जा रहा है।