फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को राष्ट्र से प्रेम करना चाहिए : केपी सिंह

विज्ञापन
शामली वीवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यअतिथि रूहेलखंड ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। रूहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्र से प्रेम करना चाहिए। इससे देश और समाज का भला होगा। परहित के समान कोई धर्म नहीं, यहीं राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीवी पीजी कॉलेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का सात दिवसीय एंपेनल्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ईटीआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि रूहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह के समाजसेवा के कार्य करने चाहिए, जिससे उनके नाम और काम से संस्था की पहचान हो।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह रहे। कार्यक्रम के आयोजन रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह रहे। कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने मुख्य अतिथि केपी सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विशेषताओं और राष्ट्रीय सेवा योजना में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. प्रताप, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. भूपेंद्र सिंह और डॉ. छवि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें