शामली। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से जारी स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पहली संशोधित मेरिट की सूची कालेजों में नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। सूची जारी होते ही डिग्री कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को छात्र-छात्राएं कालेज पहुंचे और प्रवेश संबंधी जानकारी जुटाई।
मेरठ विश्वविद्यालय द्वारा पांच अक्तूबर को पहली मेरिट कट ऑफ सूची जारी की गई थी। डिग्री कालेजों में उस दिन मेरिट सूची चस्पा कर दी गई थी, लेकिन उस मेरिट सूची को निरस्त कर दिया गया था। विवि ने संशोधित पहली मेरिट ऑफ सूची जारी की है। सोमवार को मेरिट सूची कालेजों में नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। छात्र-छात्राओं ने सूची में अपना नाम देखा और कालेज में प्रवेश संबंधी जानकारी ली। पहले दिन किसी छात्र ने प्रवेश नहीं लिया।
आरके पीजी कालेज शामली के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया स्नातक में प्रथम वर्ष की संशोधित पहली मेरिट कट ऑफ सूची विश्वविद्यालय से प्राप्त हो गई है। कालेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीवी पीजी कालेज शामली की प्राचार्या डा. मंजू मगन ने बताया कि पहले दिन किसी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है।
--
ये रहेगी ऑनलाइन प्रक्रिया
आरके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार के मुताबिक जिन छात्र-छात्राओं के नाम विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित मेरिट सूची में आए हैं, वह कालेज की वेबसाइट पर दिए लिंक द्वारा अपना प्रवेश फार्म आनलाइन भर सकते हैं। उसके साथ अपना फोटो, अंकतालिका, प्रमाणपत्र व हस्ताक्षर आदि अपलोड कर फाइनल प्रिंट, पंजीकरण फार्म और ऑफर लेटर के साथ कालेज में प्रवेश प्रभारी से अपना फार्म चेक कराएंगे। प्रवेश फार्म सत्यापित होने के बाद मोबाइल व ई मेल के माध्यम से दिए गए मेसेज के अनुसार कालेज की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से शुल्क जमा कराकर प्रवेश फार्म, शुल्क रसीद व अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्र के साथ कालेज में जमा कराया जाएगा।
ये जारी हुई पहली संशोधित मेरिट कट ऑफ सूची
आरके पीजी कालेज शामली
सामान्य ईडब्लूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति
बीकॉम - 71.40, 52.20, 65.40, 50.00
बीएससी बायो 71.00, 50.40 67.00 48.40
बीएससी गणित 79.60, 73.20, 77.40 69.00
बीएससी सांख्यिकी 68.20, 54.20, 59.80 54.40
बीएससी कृषि 72.60, 64.40, 71.40 67.80
वीवी पीजी कालेज शामली
बीए- 63.8, 38.8 60.4 54.6
बीकॉम : 62.2, 56.4 ---- 44.2