अश्लील फिल्में भी इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। अभिभावकों को बच्चों की देखभाल करनी चाहिए। देखते रहना चाहिए कि वह मोबाइल या अन्य माध्यमों से किस तरह की एपिसोड या फिर कार्यक्रम देख रहे हैं। एसपी ने भी अभिभावकों से अपील की है कि वह समय निकालकर बच्चों पर ध्यान जरूर दें।
हाल ही में हुए मामलों की बानगी
-क्षेत्र के एक गांव में अपहरण करने के बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने एक किशोरी समेत दो को पकड़ा।
-बाबरी थाना क्षेत्र में कक्षा छह के छात्र के साथ दो युवकों ने कुकर्म किया। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।
-क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ 11 और 12वीं के छात्रों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा गया।