थानाभवन के सिल्वर पल्स पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित में हुए छात्र-छात
थानाभवन। सिल्वर पल्स पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया।कार्यक्रम में कनक, दिक्षिका, पलक, रानी, दिव्या, वैष्णवी, अवनी, अक्षिका, गौरी, कनक, निधि ने अतिथि स्वागत गान किया।
कार्यक्रम में कनक सैनी ने योगाभ्यास, पलक कनिका, खुशी ने राष्ट्रप्रेम देशभक्ति पर गीत पर सभी का मन मोहा। स्वच्छता संदेश, देशप्रेम, शहीदो के बलिदान पर कृष्णा, कन्हैया, हनु, लक्ष्य, लव व अभिनव ने लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि बीईओ राहुल धामा ने कहा कि प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की प्रवृति के साथ ज्ञान में बढ़ोतरी होती है तथा प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
प्रबंधक इंद्रपाल व प्रधानाचार्य रेणू सैनी विद्यालय की प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करते हुए बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अजब सिंह प्रधान, राकेश कांबोज, मेनपाल सिंह, शशांक कुमार, रेणु सैनी, नीशा, बबीता, पूजा, नेहा रही। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर की।श