फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डांटने से आहत छात्र ने निगला जहर, हालत गंभीर

Fri, 15 May 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र को सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कम अंक आने पर परिजनों ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर छात्र ने घर में विषैला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर छात्र को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ था। बताया गया है कि छात्र के परीक्षा में 62 प्रतिशत अंक आए थे। इसे लेकर परिजनों ने छात्र को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर शाम को छात्र ने विषैली दवा निगल ली। परिजनों ने छात्र को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
कम अंक आने से छात्र का भविष्य तय नहीं होता

मनोचिकित्सक डॉ. अरुण रॉय का कहना है कि परीक्षा में कम अंक आने या फेल होने पर छात्र को डांटना नहीं चाहिए। ऐसे में उसे सपोर्ट सहयोग की जरूरत होती है। इस उम्र में छात्र के मन में यह डर रहता है कि क्या होगा। ऐसे में अगर उसे कोई डांट देता है तो वह अपने बारे में कुछ निर्णय नहीं ले पाता और कभी कभी वह गलत कदम उठा लेता है। छात्र और अभिभावकों को यह समझना चाहिए कि परीक्षा में कम या ज्यादा अंक तो आते रहते हैं। कम अंक आने से छात्र का भविष्य तय नहीं होता। सबसे जरूरी बात ये समझने की है कि किसी भी परीक्षा का परिणाम जीवन का फाइनल एग्जाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें