फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित माफीनामे के बाद हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। अभद्रता के मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा न लिखे जाने से हड़ताल पर गए नगर पंचायत के कर्मचारियों ने दूसरे पक्ष के लिखित माफीनामे और अतिक्रमण खुद हटाने के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सैय्यादान मोहल्ले में एक भूमि पर अवैध कब्जा करने की जांच करने पहुंचे नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों से अभद्रता कर दी थी। मामले में नगर पंचायत की ओर से शाम को ही थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 24 घंटे बाद भी जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो नाराज नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद रात में दूसरे पक्ष के लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचेे और दोनों पक्षों में बातचीत हुई। अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने बताया कि दूसरे पक्ष के माफी मांगने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें