फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब के आदर्श अपनाने पर बल दिया

Sat, 15 Apr 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए चंद्रशेखर और जिला समन्वयक सुभाष चंद ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता से डिजिटल पेमेंट और निबंध प्रतियोगिता में डाक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में लिखते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद सभी छात्राओं को पीएम मोदी के डिजिटल पेमेंट पर दिए गए भाषण का लाइव टीवी के माध्यम से बच्चों को दिखाया गया।  इस दौरान वार्डन रश्मि, स्नेहलता, कमल, सुभाष चंद, राजकुमार, आदि मौजूद रहे।

उधर, गढ़ीपुख्ता में शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार निहाल गिरि, विकास भारद्वाज, विकेश कुमार, अरुण कुमार, निशांत कुमार, सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार, उमा, सोनम, रीमा, मोनिका, मानसी, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर के अादर्श आज भी प्रासंगिक : राणा 
शामली। डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ग्राम बधेव कन्नूखेड़ा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गन्ना विकास, चीनी मिल एवं औद्योगिक विकास मंत्री सुरेश राणा, सांसद हुकुम सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। 

  राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शोषित समाज के उत्थान में डाक्टर भीमराव अंबेडकर का अमूल्य योगदान रहा है। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं, जिन्हें भाजपा बखूबी आगे बढ़ा रही है। सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि डाक्टर भीमराव अंबेडकर ने एक गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद उच्च शिक्षा ग्रहण की और भारत के सविंधान निर्माता बने। आज देश के सभी वर्ग उनकेे बताये रास्ते पर चल रहे हैं। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि डाक्टर भीमराव ने पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। 

इस दौरान विपिन कौशिक, अजय संगल, शेखर कादियान, पीहु बालियान, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, रामेश्ववर, विपिन राणा, सुभाष कुमार, सुरेंद्र शर्मा और हिमांशु आदि उपस्थित रहे। संचालन पप्पू चौधरी ने किया।

डॉ. अंबेडकर जीवन पर प्रकाश डाला 
झिंझाना। बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आर्य समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय विकास परिषद की ओर से बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

भाजपा नेता बंटी तोमर के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब का जन्मदिन मनाकर मिष्ठान वितरित किया। जन्मदिन मनाने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक नीवीश कुमार अनमोल, गौरव सैनी, शक्ति सिंह, नवीन कुमार, विशु, हिमांशु सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल के अलावा आशीष मित्तल आदि उपस्थित रहे। पारस कोरी ने संचालन किया। राजकुमार शर्मा, सतेंद्र तोमर, रोहित तोमर, जितेंद्र, मयंक तोमर, नरेंद्र कश्यप, धनराज, पूरण, किरशन, सन्नी, राजीव, सचिन, गजेंद्र सिंह, सुनील उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें