फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुत्ते को पत्थर मारने पर दो पक्षों में पथराव, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। गांव दभेड़ी में कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर अलग-अलग वर्ग के दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
गांव दभेड़ी मे कैफ ने अनुसूचित जाति के सुभाष के घर के पास कुत्ते को पत्थर मार दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन बृहस्पतिवार की रात कैफ गांव के अजय कश्यप के यहां किसी कार्य से गया तो वहां पर सुभाष पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और छतों से पथराव किया। काफी देर तक पथराव होता रहा। एक पक्ष के साजिद, सुलेमान, इकबाल, वहीद, माजिद व दूसरे पक्ष से सुरेंद्र, जितेंद्र, सुभाष, गुल्लू, अक्षय व टीटू घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच को हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ थानाभवन जितेंद्र यादव भी मौके पर पहुचे। बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें