फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 10 स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं का होगा नवीनीकरण

Sun, 25 Oct 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सदर विधानसभा क्षेत्र में 10 प्रमुख स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के नवीनीकरण और प्रतिमा स्थलों के सुंदरीकरण की पहल की जा रही है।
विज्ञापन

विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि इसका उद्देश्य महापुरुषों के विचारों, संघर्ष और आदर्शों को सम्मान देना तथा आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कांधला के मेन चौराहे और ग्राम लिसाढ़ स्थित जनता इंटर कॉलेज में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। शामली-सहारनपुर तिराहे पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का सुंदरीकरण होगा। ग्राम खेड़ीकरमू और भाज्जू में संत रविदास की प्रतिमाओं का सुंदरीकरण किया जाएगा। कस्बा बनत में महारानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का नवीनीकरण और परिसर का सुंदरीकरण होगा। बनत स्थित संत रविदास मंदिर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का नवीनीकरण किया जाएगा। ग्राम किवाना और बहावड़ी में महर्षि कश्यप की प्रतिमाओं तथा ग्राम इस्लामपुर घसौली में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नवीनीकरण और परिसर के सुंदरीकरण की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें