कैराना। गांव तीतरवाड़ा में गुर्जर समाज ने गांव की चौपाल के सामने राजा मिहिर भोज की मूर्ति की स्थापना की गई है। समाज के नेताओं और गणमान्य लोगों ने मंगलवार को मूर्ति का धूमधाम से अनावरण किया।
कैराना क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा में आदर्श ग्राम ग्रुप के युवाओं की ओर से गांव की गुर्जर चौपाल के सामने राजा मिहिर भोज की मूर्ति की स्थापना की गई थी। मूर्ति अनावरण के लिए मंगलवार को गांव की गुर्जर चौपाल पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान ने राजा मिहिर भोज की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी नेताओं व गणमान्य लोगों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज गुर्जर समाज के पूर्व वंशज राजा मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। मृगांका सिंह ने कहा कि मैं गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति का अनावरण कराने के लिए सभी को शुभकामना और बधाई देती हूं। मेरठ से पहुंचे पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि पूरे देश के अंदर गुर्जर समाज ने क्रांतिकारी करवट बदली है। देशभर में महान सम्राट गुर्जर प्रतिहार वंश के कुलभूषण सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति की स्थापना हो रही है।
संचालन लोकेश योगी ने किया। इस दौरान गुर्जर एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी, सुखदेव गुर्जर, अनंत राम तंवर, सुमैर अंबावत, डॉ. ओम सिंह चौहान, शीशपाल भडाना, अमर सिंह, संजीव प्रधान गंगेरू, अतेंद्र सिंह चौहान, भानु चौहान, राजेश प्रधान, पप्पू प्रधान इस्सोपुरटील मौजूद रहे।
कार्यक्रम की प्रशासन ने नहीं दी थी अनुमति
राजा मिहिर भोज की मूर्ति के अनावरण के लिए कार्यक्रम की गुर्जर समाज के लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर कैराना एसडीएम से अनुमति मांग थी। लेकिन एक दिन पहले प्रशासन ने अनुमति निरस्त कर दी थी। जिसके बाद गुर्जर समाज में आक्रोश फैल गया था। गुर्जर समाज ने कहा था की अनुमति मिले या ना मिले मूर्ति का अनावरण हर हाल में होगा। मंगलवार को मौके पर कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया।
कैराना के तीतरवाडा में राजा मिहिर भोज की मूर्ति का अनावरण करते गुर्जर नेता अनिल चौहान, विरेन्द्र - फोटो : SHAMLI
कैराना के तीतरवाडा में राजा मिहिर भोज की मूर्ति का अनावरण करते गुर्जर नेता अनिल चौहान, विरेन्द्र - फोटो : SHAMLI
कैराना के तीतरवाडा में राजा मिहिर भोज की मूर्ति अनावरण के दौरान विरेन्द्र सिंह को पगडी बांधते गु?- फोटो : SHAMLI