कांधला। दशलक्षण पर्व के पूर्ण होने पर नगर से मंगलवार को श्रीजी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह स्वागत किया।
नगर के श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रागंण में श्रीजी की रथयात्रा से पूर्व बोली प्रक्रिया हुई। जिसमें रथ पर श्रीजी को लेकर बैठने की ख्वाशी की बोली स्वराज जैन, शुभम जैन, सारथी की बोली सुरेश चंद, दीपक कुमार जैन, कुबेर की बोली सुशील जैन, नितिन कुमार जैन, इंद्र की बोली सुुबोध कुमार, अतुल कुमार जैन, महाइंद्र की बोली सुभाष चंद, दीपक कुमार जैन, काठ के हाथी पर जिनवाणी माता को लेकर बैठने की बोली विनय कुमार, अमित कुमार जैन, दो घोडों की बोली शिवकुमार, दीपक कुमार जैन ने ली।
श्रीजी की रथयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर श्री जैन श्वेताम्बर स्थानक, मुख्य बाजार, लक्ष्मी नारायण मंदिर, आर्य समाज मंदिर, रेलवे रोड से होते हुए वापस मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने रथ रात्रा का स्वागत किया। इस दौरान हुई बारिश में श्रीजी के रथ के आगे भक्तजनों ने भजनों पर नृत्य किया। इससे पूर्व मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में संचालन गुणपाल जैन ने किया। मौके पर नत्थूमल जैन, प्रवीण जैन, नरेंद्र जैन, दीपक जैन, संजीव कुमार जैन, राजीव जैन, कुलदीप जैन, रजत जैन, अक्षत जैन, पारस, लक्ष्य, राहुल जैन, आकाश जैन, समक्ष जैन मौजूद रहे।
कांधला में निकली श्री जी रथ यात्रा- फोटो : SHAMLI