फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कफर्यू में बुधवार से सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगी स्टेशनरी की दुकानें-- - डीएम से मिले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प

विज्ञापन
विज्ञापन
आज सुबह सात बजे से 12 बजे तक खुलेंगी स्टेशनरी की दुकानें
विज्ञापन

शामली। कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन पढ़ाई में जुटे बच्चों के सामने कापी किताबों की आ रही समस्याओं को देखते हुए डीएम जसजीत कौर ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के साथ-साथ स्टेशनरी की दुकानों को भी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है।
जिले में कोरोना महामारी को देखते हुए 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों किराना, फल, सब्जी, दूध, पेस्टीसाइड खाद आदि की दुकानों को ही खोलने की सुबह सात बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक अनुमति है। कोरोना महामारी को देखते हुए स्कूलों द्वारा बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है, लेकिन पढ़ाई में जुटे बच्चों के सामने कापी किताबें खरीदने की समस्या खड़ी हो गई थी। अभिभावकों द्वारा जिला प्रशासन से स्टेशनरी की दुकानों को खोलने की मांग की जा रही थी, ताकि उनके बच्चों की पढ़ाई भी बाधित न हो पाए। मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश के उपाध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम जसजीत से मुलाकात कर स्टेशनरी की दुकानों को खोलने की अनुमति देने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को बताया कि बच्चों की ऑनलाइन क्लास शुरू हो गई है जिसमें उन्हें कापी किताबों की आवश्यकता पड़ रही है, लेकिन स्टेशनरी की दुकानें न खुलने से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और उनकी पढाई भी बाधित हो रही है। उन्होंने डीएम से बच्चों की पढाई को ध्यान में रखते हुए किताबों की दुकानों को खोलने की अनुमति देने की मांग की थी। बाद में डीएम जसजीत कौर ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए कोरोना कर्फ्यू के दौरान स्टेशनरी की दुकानों को भी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। जबकि अन्य दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें