फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन

Thu, 04 Feb 2016 12:34 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । जिले के प्राथमिक शिक्षकों बुधवार को अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। सीएम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपते हुए चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व में जिले के प्राथमिक शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट सभागार में नायब तहसीलदार देवेेंद्र पांडे को ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने, शिक्षकों के गृह जनपद में अंतर्जनपदीय तबादले किए जाने, मृतक आश्रितों को अध्यापक नियुक्त किए जाने आदि की मांग की।

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक डॉ. मनोज कुमार शर्मा, जिला मंत्री सचिन कुमार, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश राठी, संजीव मलिक, गुलाब सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महावीर सिंह, रश्मि देवी, सुनील, संदीप, अनिल शर्मा, हारून अली, योगेश, राजबीर सिंह, बबीता, कमलेश, सुनीता, किरण, अनीता, सुदेश, शिक्षा देवी, प्रमेंद्र सिंह, मौ. सरवर समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।  संचालन बालकृष्णशर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें