शामली। सीबीएसई की इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान परीक्षा में सात बच्चे गैर हाजिर रहे। सचल दस्तो ने भी छापेमारी की। मगर, किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
बुधवार को जनपद में सीबीएसई इंटर की जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर 327 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। सात बच्चे परीक्षा से गैर हाजिर रहे। सिल्वर बेल्स में 115 में से कोई भी छात्र गैर हाजिर नहीं रहा। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में 53 बच्चे पंजीकृत थे, यहां तीन बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। बीएसएम पब्लिक स्कूल में 56 बच्चों में से एक गैर हाजिर रहा। सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में 45 बच्चों में से 2 ने परीक्षा छोड़ी। अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन में 58 बच्चों में से एक ने परीक्षा छोड़ी।
वहीं कक्षा 10 में इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा में मदरलैंड पब्लिक स्कूल में 57 बच्चों में से कोई भी गैरहाजिर नहीं रहा। सरती देवी राजाराम की प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया कि केंद्रों पर सचल दस्तों ने भी छापामारी की है, लेकिन कहीं भी कोई नकलची नही पकड़ा गया है।