संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एक तरफ जहां जिला अस्पताल में अभी तक गर्भवती महिलाओं के प्रसव की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है, वहीं सीएचसी और पीएचसी पर सामान्य प्रसव स्टाफ नर्स कराती हैं।
सरकारी अस्पतालों में प्रसव ज्यादा से ज्यादा कराने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन शामली के जिला अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ की नियुक्ति न होने से अभी तक प्रसव की सुविधा शुरू नहीं हुई। हालांकि अब निजी महिला चिकित्सक से ऑपरेशन के लिए ऑनकॉल अनुबंध हुआ है। इसके बाद से लेबर रूम तैयार किया जा रहा है। उधर, सीएचसी और पीएचसी पर प्रशिक्षित स्टाफ नर्स द्वारा सामान्य प्रसव कराए जाते हैं।
ऊन सीएचसी पर नियुक्त महिला चिकित्सक शिवानी की नियुक्ति है, लेकिन वह अवकाश पर चल रहीं हैं। प्रशिक्षित स्टाफ नर्स शगुन व वर्षा प्रसव करातीं हैं। गंभीर अवस्था में हायर सेंटर भेजा जाता है।
बाबरी राजकीय महिला चिकित्सालय केंद्र पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं है। प्रशिक्षित स्टाफ नर्स निशा सैनी प्रसव करातीं हंै।
जलालाबाद पीएचसी पर स्टाफ नर्स राखी प्रसव कराती हैं। फार्मासिस्ट धीरज कुमार ने बताया कि महीने में लगभग 15-20 प्रसव होते हैं। झिंझाना में सीएचसी पर स्टाफ नर्स एंजलीना विलियम्स और सोनिका की तैनाती है। थानाभवन सीएचसी पर औसतन रोजाना चार से पांच डिलीवरी होतीं हैं। गंभीर मामलों में जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।