गांव भैंसवाल में खेल स्टेडियम के लिए प्रस्तावित भूमि। संवाद
लखनऊ में प्रमुख सचिव खेल मनीष चौहान ने शामली जनपद के भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम के एस्टीमेट और डिजाइन को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने 35 करोड़ के स्थान पर 25 करोड़ तक की लागत सीमा का एस्टीमेट तैयार करने के आदेश देते हुए अगली बैठक में इसे लेकर आने के लिए कहा है। हैरानी की बात है कि वर्ष 2019 में स्टेडियम को मंजूरी मिल चुकी है लेकिन छह साल में भी इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ है।