शामली। गांव बंतीखेड़ा स्थित ट्राउंस एकेडमी में आयोजित कबड्डी मैच में गांव कासोपुर और बंतीखेड़ा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कासोपुर की टीम ने 22-18 के अंतर से जीत हासिल की।
कोच प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कासोपुर की टीम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी। कासोपुर टीम के खिलाड़ी आयुष, कार्तिक, वंश, लक्ष्य, शाहरूख, अंशदीप और विराट ने अपने उत्कृष्ट खेल से मैच का रोमांच बढ़ाया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। बंतीखेड़ा की टीम भी मजबूती से खेली। अंत में कासोपुर की रणनीति और खिलाड़ियों की बेहतर तैयारी ने मुकाबला जीत दिलाया। कोच ने बताया कि प्रतिभा निखारने के लिए हर सप्ताह मैच कराए जाते हैं।