फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कबड्डी में मेडल लाने के लिए मेहनत कर रहीं खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में मेडल लाने के लिए महिला खिलाड़ी तैयारी में जुटी हैं। वे सुबह-शाम उधम सिंह स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए सोमवार को ट्रायल का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कबड्डी कोच संजू रानी ने बताया कि छह से आठ दिसंबर के बीच जनपद गाजीपुर में जूनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इससे पूर्व तैयारी में जुटी महिला खिलाड़ियों का जिला स्तर और मंडल स्तर पर चयन करने के लिए ट्रायल का भी आयोजन होना है।
उन्होंने बताया कि लगभग 20 महिला खिलाड़ियों को उधम सिंह स्टेडियम में सुबह-शाम प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वह जनपद के लिए मेडल लाकर जनपद का नाम रोशन कर सकें। कोच ने बताया कि जिला स्तर पर ट्रायल सोमवार को सुबह 10 बजे उधम सिंह स्टेडियम में होगा। इसके बाद चयनित महिला खिलाड़ी तीन दिसंबर को मंडल स्तर के लिए सहारनपुर के भीमराव आंबेडकर खेल मैदान में ट्रायल का आयोजन होगा। महिला खिलाड़ी, इमराना, परी, दीपिका, मीनू्र व आयूषी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह जनपद के लिए पदक लेकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें