फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: क्रिकेट में होली चाइल्ड की टीम ने आईआईएमटी मेरठ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के गांव सिंभालका स्थित क्रिकेट एकेडमी में होली चाइल्ड और आईआईएमटी मेरठ की टीम के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ। इसमें होली चाइल्ड की टीम ने छह रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहले टॉस जीतकर होली चाइल्ड ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी मेरठ की टीम ने 38 ओवर में ऑल आउट होकर 228 रन बनाए। सबसे अधिक रन शिवम शर्मा ने 86 गेंद में 60 रन व अरमान ने 29 गेंद में 47 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अजमल ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट व हर्ष मलिक ने पांच ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट और अंश धामा ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी होली चाइल्ड शामली की टीम ने 34 ओवर में चार विकेट खोकर 233 रन बनाते हुए छह विकेट से मैच जीत लिया। अभिनव मलिक ने 70 गेंद में 88 रन व सुमित ने 50 गेंद में 61 अधिक रन और अजमल ने 49 में 60 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अक्षत ने छह ओवर में 36 रन देकर दो विकेट व अनुपम वशिष्ठ ने पांच ओवर में 45 रन देकर दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अजमल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें