फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बुलंदशहर ने प्रयागराज को 30-19 के अंतर से हराया

विज्ञापन
बनत में किसान क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी । संवाद
विज्ञापन
शामली। कस्बा बनत में स्वर्गीय कुलदीप सिंह की स्मृति में किसान क्लब द्वारा दो दिवसीय ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन के मुकाबले में बुलंदशहर ने प्रयागराज को, जींद ने रोहतक व मुजफ्फरनगर ने पानीपत की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मुकाबले देर रात्रि तक जारी रहे। आज सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

शनिवार को किसान क्लब अध्यक्ष यशपाल कालखंडे ने बताया कि प्रतियोगिता में पुलिस, सभी सेनाओं के साथ ही दिल्ली, हरियाणा व यूपी के कई जनपदों की एकेडमी की टीमें प्रतिभाग कर दम दिखा रही हैं। पहले दिन के मुकाबले में पहला मुकाबला बुलंदशहर की लखावटी गांव की टीम व जनपद प्रयागराज की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें लखावटी ने 30-19 के अंतर से प्रयागराज को हराया। दूसरा मुकाबला हरियाणा के जींद और रोहतक की टीम के बीच हुआ। इसमें जींद ने 25-10 के अंतर से रोहतक को हराया। तीसरा मुकाबला लिब्बरहेडी सहारनपुर व कैलशिकारपुर शामली के बीच हुआ। इसमें लिब्बरहेड़ी की टीम ने 32-25 के अंतर से मैच जीता। चौथा मुकाबला नैन एकेडमी बसी मुजफ्फरनगर व पानीपत की टीम के बीच हुआ। इसमें बसी ने 35-22 के अंतर से मैच जीता। सभी टीमें अगले दौर में पहुंची। आयोजक प्रशांत चौहान, अमित व अनिरुद्ध ने बताया कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। पुरस्कार के रूप में प्रथम को 71 हजार, द्वितीय को 51 हजार व तृतीय को 31 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें