शामली के होली चाइल्ड़ एकेडमी आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत की खुशी मनाते खिलाड़ी । संवाद
- फोटो : संवाद
शामली। गांव सिंभालका स्थित क्रिकेट एकेडमी में रविवार को क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इसमें नरवाल एकेडमी मुंडेट और होली चाइल्ड एकेडमी शामली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें होली चाइल्ड की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर दो विकेट से मैच जीत लिया।
पहले टॉस जीतकर नरवाल एकेडमी ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 33 ओवर खेलते हुए ऑल आउट होकर 272 रन का लक्ष्य खड़ा किया। सबसे अधिक कृष्णा निर्वाल ने 50 गेंदों में 108 रन बनाए। इसमें तीन छक्के और 17 चौके रहे। प्रकाश ने 30 गेंदों में 37 रन बनाए। गेंदबाजी में उज्ज्वल वत्स ने आठ ओवर में 68 रन देकर चार विकेट झटके व राघव ने सात ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी होली चाइल्ड की टीम ने 39.2 ओवर में आठ विकेट खोकर 273 रन बनाते हुए दो विकेट से मैच जीत लिया। सबसे अधिक सुमित बालियान ने 78 गेंदों में 103 रन मारे, इसमें छह छक्के व 14 चौके शामिल रहे। अफजल ने 34 गेंद में 44 रन बनाए। गेंदबाजी में साहिल ने छह ओवर में 61 रन देकर दो विकेट व आयूष ने आठ ओवर में 59 रन देकर दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सुमित बालियान रहे। कोच शुभम तरार ने विजेता टीम को सम्मानित किया।