शामली के होली चाइल्ड़ एकेडमी आयोजित क्रिकेट प्रतीयोगिता में जीत की खुशी मनाते खिलाड़ी । स्
शामली। गांव सिंभालका स्थित क्रिकेट एकेडमी में होली चाइल्ड और नरवाल एकेडमी की अंडर-12 वर्ग की टीम के बीच क्रिकेट मैच हुआ। होली चाइल्ड की टीम ने खिलाड़ी देव और अनिष्क की घातक गेंदबाजी के चलते 19 रन से मैच जीत लिया।
पहले टॉस जीतकर होली चाइल्ड एकेडमी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में ऑल आउट होकर 232 रन का लक्ष्य खड़ा किया। सबसे अधिक रन उवेश अहमद ने 69 गेंद में 51 रन व दक्ष संगल ने 41 में 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अल्फाज ने चार ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट व आरव ने पांच ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नरवाल एकेडमी की टीम ने 39 ओवर में ऑल आउट होकर 213 रन पर ही सिमट गई। सबसे अधिक रन आरुष ने 63 गेंद में 76 रन व पीयूष ने 53 गेंद में 32 रन की पारी खेली। होली चाइल्ड ने यह मैच 19 रन से जीत लिया। गेंदबाजी में देव शर्मा ने पांच ओवर में 21 रन देकर चार विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच अनिष्क रहे। इस दौरान कोच शुभम तरार व उज्ज्वल वत्स मौजूद रहे।