फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात भर जागकर काटी रात, अस्पताल में मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना/कांधला/झिंझाना। बृहस्पतिवार रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। बिजली की लाइनों में फाल्ट आ गया। कैराना रोड बिजलीघर का केबिल बॉक्स फुंकने से शहर की पांच बड़ी कॉलोनी रात भर अंधेरे में रही। इन्वर्टर भी जवाब दे गए और गर्मी से परेशान लोगों ने जागकर रात गुजारी। 16 घंटे बाद बिजली चालू होने पर राहत मिली। जिला अस्पताल में दोपहर 11 बजे तक सीटी स्कैन, एक्सरे नहीं हो सके। बिजली आने के बाद ही एक्सरे हुए। कई मरीजों को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात अचानक मौसम ने पलटी मारी और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के दौरान बिजली गिरने से काकानगर, गुजरातियान, टीचर्स कॉलोनी, बरखंड़ी मोहल्ला, अयोध्या चौक पर शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कुछ देर के लिए आपूर्ति सुचारु हुई मगर फिर से खराबी आ गई। सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति सुचारु कराया गया। शामली-शामला से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति करीब 9 घंटे तक पूरी तरह बाधित रही। शाम 3 बजे से लेकर रात 12 बजे तक अंधेरा छाया रहा। तेज गर्मी में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि दोपहर तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक का नियमित कट निर्धारित था, लेकिन इस बीच शाम में तेज हवा और बारिश के कारण चौसाना-अमलापुर मार्ग पर विद्युत लाइन और पेड़ पर गिर गए। इससे बिजलीघर से निकलने वाली लाइनें पूरी तरह ठप हो गईं और क्षेत्र के किसी भी गांव में बिजली आपूर्ति नहीं पहुंच सकी। एसडीओ अनिल कुमार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने तत्काल जेई मुबीन खान को मौके पर भेजा।कैराना में भी दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। कांधला में तेज आधी आने से देर रात कस्बे व देहात मे विधुत आपूर्ति तीन घंटे ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें