फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई डिग्री चाहिए कितने में दोगे?: बन जाएगी 12 से 18 हजार रुपये लगेंगे, पुलिस की दिक्कत? कोई नहीं!

Tue, 09 Jul 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

डिग्री चाहिए तो 12 से 18 हजार रुपये खर्च कीजिए और ऑनलाइन आपे पास डिग्री मिल जाएगी। लोग भी गिरोह के बहकावे में आकर डिग्रियां खरीदकर रुपये गंवा रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन बीएससी, बीबीए, एमबीए, बी फार्मा, बी टैक, आईटीआई, एमएससी की डिग्री और डिप्लोमा दिया जा रहा है। 12 से लेकर 18 हजार रुपये में घर पर ही डिग्री या फिर डिप्लोमा पहुंचाने का दावा गिरोह के सदस्य कर रहे हैं। लोग भी गिरोह के बहकावे में आकर डिग्रियां खरीदकर रुपये गंवा रहे हैं। मामले का पता लगने पर अब पुलिस ने गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर गिरोह के सदस्य मैसेज डाल रहे हैं कि यदि किसी भाई को किसी भी कोर्स या फिर डिप्लोमा की मार्कशीट चाहिए तो उनसे संपर्क करें। सात दिन के अंदर मार्कशीट और डिप्लोमा बनाकर दे दिया जाएगा।

संवाददाता ने दिए गए अलग-अलग नंबरों पर पांच दिन तक पड़ताल की। गिरोह के सदस्यों ने सैंपल के तौर पर कुछ मार्कशीट भी भेजी। साथ ही एडवांस में दो हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के डलवाने की बात कहीं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि गिरोह के सदस्य फोन कॉल पर बात नहीं करते हैं, यदि कोई फोन कॉल करता है तो उसे व्हाट्सएप कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी जाती है। दिल्ली विवि और इग्नू की डिग्री और डिप्लोमा देने का दावा गिरोह के सदस्य कर रहे हैं।

पड़ताल के दौरान संवाददाता की गिरोह के सदस्यों से कुछ इस तरह से बातचीत हुई
संवाददाता : भाई डिग्री चाहिए, कितने में दोंगे?
सदस्य : किस ट्रेड से चाहिए
संवाददाता : इलेक्ट्र्रीशियन
सदस्य : बन जाएगा, सात दिन लगेंगे, चार दिन में सर्टिफिकेट ऑनलाइन हो जाएगा। सात दिन में हार्ड कॉपी मिल जाएगी।
संवाददाता : किस विवि की मिलेगी
सदस्य : आईटीआई एनसीवीटी अप्रूव रहेगा।
संवाददाता : पहले कितने रुपये जमा कराने होंगे
सदस्य : रजिस्ट्रेशन फीस के दो हजार रुपये जमा करा देना, इसके बाद तुम्हें ऑनलाइन भी चार दिन में मार्कशीट या डिप्लोमा दे दिया जाएगा।
दूसरे सदस्य से बातचीत
संवाददाता : मार्कशीट दिलवा दो भाई
सदस्य : किस चीज की
संवाददाता : बीएससी की, कितने में मिलेगी
सदस्य : 12 हजार की मिल जाएगी
संवाददाता : भाई, फर्जी तो नहीं होगी, किस विवि की होगी
सदस्य : हम ऐसा कोई काम नहीं करते, जो छात्रों का भविष्य खराब हो
संवाददाता : कोई मार्कशीट भेजो
सदस्य: तुरंत ही दो की मार्कशीट भेजता है
संवाददाता: एमएससी की कितने में मिल जाएगी और कितने तीन दिन के भीतर
सदस्य- 18 हजार में मिल जाएगी, सिर्फ एक सप्ताह के भीतर
संवाददाता: विवि कोन सा होगा
सदस्य: अधिकतर डिग्री हम विवि इग्नू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की देते हैं
संवाददाता: ओके।
संवाददाता : पुलिस की कोई दिक्कत तो नहीं
सदस्य : बिल्कुल नहीं
विज्ञापन

यह रखे हैं गिरोह के सदस्यों ने मार्कशीट और डिप्लोमा के रेट
10वीं और 12वीं की मार्कशीट : 8 से लेकर 10 हजार
बीएससी : 12 से लेकर 15 हजार
डी फार्मा: 25 से लेकर 30 हजार
बीएससी, एमएससी, एमबीए : 18 हजार
बीए मार्कशीट : 12 हजार
सीसी सर्टिफिकेट : 7 हजार
आईटीआई : 12 हजार
नोट: रेट गिरोह के सदस्यों ने व्हाट्सएप पर भेजे हैं।

विभिन्न कोर्स की डिग्री और डिप्लोमा बेचने वालों के बहकावे में लोगों को नहीं आना चाहिए। मामला गंभीर है। जांच कराकर लोगों को फर्जी मार्कशीट डिप्लोमा बनाकर देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गिरोह को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। - अभिषेक, एसपी, शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें