फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास निर्माण में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास की जद में शामली- भौंराकलां मार्ग पर सेहटा के पास प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के लिए बनाए गए पिलरों पर गर्डर रखना शुरू कर दिया गया है। इसके बाद लिंटर डालने का काम शुरू होगा। सहारनपुर रोड पर मिलने वाले शामली बाईपास को निर्माण एजेंसी ने तारकोल डालकर काला करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास बलवा गेट से शुरू होकर सिभांलका, सेहटा, बनत तहसील के पास से होता हुआ सहारनपुर रोड पर मेपल्स स्कूल के पास मिल रहा है। बाईपास की जद में सहारनपुर रोड और बनत तहसील के पास क्रॉस जंक्शन प्रस्तावित है। सहारनपुर रोड साईंधाम के पास क्रॉस जंक्शन में बाईपास में डिवाइडर और आइलेंड, सर्विस रोड दी गई है। शुक्रवार को साईंधाम के पास शामली बाईपास और क्रॉस जंक्शन को मेरठ की कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने तारकोल डालकर काला करने का काम शुरू कर दिया है। दूसरी रोड पर शामली-भौंराकलां मार्ग पर सेहटा के पास बाइपास पर फ्लाईओवर के लिए बनाए गए पिलरों पर जेसीबी मशीन से गर्डर रखना शुरू कर दिया है। फ्लाईओवर के लिए आठ गर्डर रखने के बाद लिंटर का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कंपनी के प्रबंधक जितेंद्र बालियान ने बताया कि इसी माह में सहारनपुर रोड व तहसील के पास क्रॉस जंक्शन और सिंभालका में फ्लाईओवर पर एप्रोच रोड और बलवा गेट के पास अधूरे बाईपास का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें