फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 100 गांवों में चला विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
जलालाबाद नाले में फैली गंदगी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जिले के 100 गांवों में चला विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन

शामली। त्योहारों के मद्देनजर शासन के निर्देश सफाई कर्मी हाथों में झाड़ और तसला लेकर सफाई करने के लिए गांवों में उतर गए। नालियों और सड़कों की सफाई करके कूड़ा गंदगी रेहड़ों में भर कर गांवों से बाहर डलवाया गया।
सीएम योगी ने त्योहारों के मद्देनजर 10 अक्तूबर से लेकर 16 अक्तूबर तक हर गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिले में छह दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू हो गया। पहले दिन में 100 गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग के मुताबिक शामली ब्लाक के आदमपुर, चूनसा, कासमपुर, कांधला ब्लाक में गुर्जरपुर, ऊन ब्लाक में चौतरा, बल्लामाजरा, जिजौला, सींगरा, कैराना ब्लाक में कसेरवा खुर्द, पावटी कलां, जमालपुर, थानाभवन ब्लाक के मस्तगढ़, हसनपुर लुहारी आदि गांव में सफाई कर्मियों ने सफाई की। डीपीआरओ आलोक कुमार ने बताया कि पहले दिन 240 गांवों में से 100 गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। शेष गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाकर हर गांव को स्वच्छ किया जाएगा।
विज्ञापन

जलालाबाद देहात में नही चला विशेष सफाई अभियान
जलालाबाद। मंडी भास्कर गंज, बाबू पुरा, इरशाद पूरा गांवों के नाले में गंदगी भरी पड़ी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मी गांवों में विशेष सफाई के लिए नहीं पहुंचे। शनिवार से शुरू होने वाले विशेष सफाई अभियान की कोई सुध नहीं ली है। जलालाबाद देहात के जयपाल सैनी, सोमपाल, व रकम सिंह आदि का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को भी गांव में आए दो सप्ताह हो गए हैं, नहीं सफाई हुई है और ना ही नाले से कचरा निकाला गया है।

ऊन क्षेत्र के गांव जिजौला में सफाई करते ग्रामीण- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर में सफाई अभियान चलाता कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

ऊन क्षेत्र के गांव बल्लामजरा में सड़क की सफाई करता सफाई कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें