फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आफिस पर भिड़े

Fri, 15 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
एसपी आफिस से हिरासत में लिए गए युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में  ऐच्छिक ब्यूरो में तारीख पर आए दो पक्ष कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए। शामली क्षेत्र की लड़की की शादी सहारनपुर में बड़गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। दोनों में विवाद हो गया। जिसके चलते लड़की के परिजनों ने शामली पुलिस से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को मौका देते हुए महिला सेल को मामला भेज दिया था। जिसके बाद ऐच्छिक ब्यूरो में इसकी आज की तारीख निर्धारित की थी। इसके चलते सहारनपुर से लड़का पक्ष और शामली से लड़की पक्ष एसपी आफिस पर पहुंचे।

सुनवाई के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और झगड़ने लगे। जिससे वहां हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों के कई लोगों का शांतिभंग की आशंका के चलते चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें