फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, 20 हिरासत में

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट के सामने ट्रैक्टर रैली को रोके जाने पर हंगामा करते किसान और सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। दिल्ली में चल रहे बवाल के दौरान जिले में भी सपा नेताओं और किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। सपा नेताओं के साथ भैंसवाल और टिटौली समेत कई गांवों के किसान शामिल हुए। मार्च को लेकर कई जगह सपा नेताओं और पुलिस की झड़प भी हुई। पुलिस ने कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे किसानों को रोक दिया। वहां 20 लोगों को हिरासत में ले लिया जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पार्टी नेेतृत्व के आह्वान पर गणतंत्र दिवस पर सपा नेताओं ने जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। विभिन्न गांवों से लोग ट्रैक्टर लेकर मार्च में शामिल हुए। कुछ युवकों ने ट्रैक्टर से स्टंट करना शुरू कर दिया जिस पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। इसे लेकर पुलिस की सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी समेत अन्य नेताओं से नोकझोंक हुई। ट्रैक्टर मार्च के कलक्ट्रेट पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने गेट बंद कर दिया था। ट्रैक्टरों को अंदर नहीं जाने दिया गया। इस पर किसानों ने ट्रैक्टर सड़क पर खड़े कर जाम लगा दिया। काफी देर तक एसडीएम संदीप से सपा नेताओं की नोकझोंक होती रही। बाद में सपा नेता ट्रैक्टर लेकर लौट गए। उधर, मुंडेट पुलिया पर भी पुलिस और सपा नेताओं की बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान कलक्ट्रेट के बाहर रह गए 20 सपा नेताओं और किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। मुंडेट पुलिया पर भी सपा नेताओं और पुलिस की नोकझोंक हुई। पुलिस जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी को गाड़ी में बैठाकर ले गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों को हिरासत में लेने की सूचना पर वह खुद पुलिस के साथ गए। बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को छोड़ दिया था।
----------------
पुलिस पर लाठियां भांजने का आरोप
शामली। सपा नेता सुधीर पंवार का कहना है कि प्रशासन ने ट्रैक्टरों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया था। उनके भतीजे अनुज पंवार पर पुलिस ने लाठियां चलाईं। थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष राव तफरूज के बेटे अब्दुल कलाम सहित बुंटा एवं गुराना के 20 युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर आदर्श मंडी थाने ले गई। वहां अब्दुल कलाम एवं वसीम से मारपीट की। मालैंडी में जबरदीन, ब्रह्म सिंह, नरेंद्र सिंह, सूरजपाल सिंह, अश्वनी कुमार, सोधान सिंह, अनंगपाल सिंह, आदेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह तथा पलठेड़ी में शरीफ़ प्रधान एवं अरशद के नेतृत्व में गांव में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।

शामली कलक्ट्रेट के सामने ट्रैक्टर मार्च को रोके जाने पर हंगामा करते किसान व सपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें